प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नागपुर में हई हिंसा की घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अगर अखिलेश यादव के मन में छत्रपति शिवाजी के लिए सम्मान है तो औरंगजेब का महिमा मंडन करने वाले अबू आजमी अब तक सपा में क्यों हैं?
प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि औरंगजेब का महिमामंडन न महाराष्ट्र ने बर्दाश्त किया और न ही यूपी करेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने महाकुंभ को लेकर भी सवाल उठाए थे। वह अब तक तुष्टिकरण की राजनीति नहीं छोड़ी है। इससे प्रदेश और देश का बहुत नुकसान हुआ है।
नागपुर हिंसा में आरएसएस की भूमिका पर पूछे सवाल के जवाब में केशव ने अखिलेश और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह दोनों. संघ को लेकर हमेशा गलत बयानी करते हैं।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा सहारनपुर स्टेशन का नाम बदलकर शाकुंभरी देवी किए जाने के प्रस्ताव पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वह पहले बताएं कि उनके फर्जी जनेऊधारी नेता राहुल गांधी महाकुंभ में क्यों नहीं आए?
