Homeप्रयागराजकैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने लाभार्थियों को चेक एवं टूल किट का...

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने लाभार्थियों को चेक एवं टूल किट का किया वितरण

प्रयागराज। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इसका उद्देश्य हर युवा को स्वरोजगार से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाना है। यह बातें कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहीं।

 

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल के सभागार में बुधवार को आयोजित क्रेडिट कैंप में आए युवा उद्यमी को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग हथकरघा व वस्त्रोद्योग विभाग राकेश सचान ने कहा कि प्रयागराज मंडल से लगभग 6320 आवेदन आए हैं। इसमें से 1285 लाभार्थियों को 64.20 करोड़ का ऋण स्वीकृत हो चुका है। 684 लाभार्थियों को 34.20 करोड़ का कर्ज दिया भी जा चुका है। इस योजना को लागू किए हुए दो महीने हुए हैं। इसकी प्रगति उत्साहजनक है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रति वर्ष एक लाख युवाओं को स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण बैंकों के माध्यम से प्रदान किए जाने का लक्ष्य है। ब्याज सरकार अदा करेगी। समय से ऋण वापस करने वाले आगार्थियों को 10 लाख तक ऋण मिल सकेगा। दस वर्षों में 10 लाख युवाओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य है।

 

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है। इस मौके पर विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, विधायक बारा डॉ. वाचस्पति, विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल आदि मौजूद रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments