नेशनल एग्जिबिशन ऑफ पेंटिंग Flora Fauna 2020 को 15 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है ।आर्टिस्ट डॉक्टर जाहिदा खानम ने बताया प्रदर्शनी की सफलता को देखते हुए आर्टिस्ट को और ज्यादा वक्त दिया जा रहा है।
जिससे कलाकारों की कलाकृतियां ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और पसंद करें दिवाली के विशेष अवसर पर इसे अपने घरों की शोभा भी बनाए काफी पेंटिंग्स के बारे में जानकारी ली जा रही है कुछ का चयन भी हो चुका है जिससे आर्टिस्ट में विशेष उत्साह है और हमारा इस प्रदर्शनी को लगाने का मकसद भी पूरा होने की संभावना है यह काफी अच्छी कोशिश है इंटीरियर डेकोरेटर और कलाप्रेमी उत्सुक है ।
पेंटिंग के लिए वाराणसी वूमेन आर्टिस्ट डॉक्टर शारदा जी की चार पेंटिंग जयपुर से नीलम नियाजी जी की पेंटिंग और कई कलाकारों की कलाकृतियां लोगों को पसंद आई और खरीदी भी गई और काफी कलाकारों की कलाकृतियां पसंद भी की जा रही है लेकिन इस वक्त जिन का मूल्य बहुत वाजिब है वह पेंटिंग लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं महंगी पेंटिंग के खरीददार कम है कला और कलाकारों को प्रोत्साहन देने की मेरी एक कोशिश जारी है।
समीक्षा सोनी

