Homeप्रदेशपलानीस्वामी के साथ बैठक के बाद शाह ने किया गठबंधन का एलान,...

पलानीस्वामी के साथ बैठक के बाद शाह ने किया गठबंधन का एलान, अन्नामलाई की जगह नागेंद्रन बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली। तमिलनाडु में भाजपा और अन्नाद्रमुक आगामी विधानसभा चुनाव साथ-साथ लड़ेंगे। शुक्रवार को अन्नाद्रमुक महासचिव ई पलानीस्वामी के साथ बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने इस आशय की घोषणा की। इस घोषणा से पहले शाह ने गठबंधन का समर्थक माने जाने वाले संघ विचारक एस गुरुमूर्ति से मुलाकात की। इसके अलावा गठबंधन के विरोधी माने जाने वाले वर्तमान अध्यक्ष के अन्नामलाई की जगह नयनार नागेंद्रन को अध्यक्ष बनाने की भी घोषणा की।गौरतलब है कि अन्नामलाई के अध्यक्ष बनने के बाद बीते विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था। शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पलानी स्वामी के नेतृत्व में राजग में शामिल सभी दल एक साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दिया जाएगा। शाह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए सिर्फ नागेंद्रन का ही नामांकन हुआ था। उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments