प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं महाकुंभ में हुए हादसों का हवाला देते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा ने महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बना डाला बुधवार को युवा चेतना के शिविर मे मांझी ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और रोहित कुमार सिंह के सात दीप प्रज्ज्वलित कर बौद्धिक सभा का उद्घाटन किया केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा संगम में पूरे परिवार के साथ यहां स्नान किया है मोदी योगी के नेतृत्व में दिव्य महाकुंभ सजा है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर इशारों में हमला बोला कहा कुछ लोग जरूर पर टीका त्रिपुंड लगाते हैं और काम निकल जाने पर भगवान के खिलाफ हो जाते हैं मांझी ने युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के सेवा कार्यों की खूब तारीफ की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि 2014 के बाद स्थिति बदल चुकी है संतो से घृणा करने वाले भी अब जनेऊ पहन कर घूम रहे हैं आज कोई सनातन के खिलाफ बोलकर भारत में नहीं रह सकता रोहित कुमार सिंह ने कहा की सनातन धर्म सेवा का मार्ग दिखाता है उस पर चलकर भारत माता के वैभव को बढ़ाने में लगे हैं उन्होंने लालू यादव ममता बनर्जी कांग्रेस जो संपूर्ण विपक्ष को सनातन विरोधी करार दिया कार्यक्रम में शांति मांझी देवेंद्र मांझी पूनम मांझी पुष्पा मांझी आचार्य सत्यनारायण अभिराम त्रिपाठी शिवपाल यादव पप्पू यादव रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
