Homeन्यू दिल्लीपीएम के साथ आज 3 लाख लोग करेंगे योग 

पीएम के साथ आज 3 लाख लोग करेंगे योग 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को दुनिया भर के 191 देशों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापत्तनम में योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे. पीएम मोदी के साथ 3 लाख लोग योग करेंगे.

 

पाकिस्तान में भी योग इधर, विदेश मंत्रालय की आइसीसीआर द्वारा शुक्रवार की कहा गया कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग भी इस अवसर पर इस्लामाबाद में एक योग कार्यक्रम आयोजित करेगा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का विषय है एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग

 

हर देश में योग ही योग आइसीसीआर की महानिदेशक के नंदिनी सिंगला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हम दुनिया के हर उस देश की कवर करेंगे, जहां योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,अमेरिका जैसे कुछ देशों में हम विभिन्न शहरों में कई कार्यक्रमों की मेजबानी कर रहे हैं. आइसीसीआर द्वारा 21 जून को 191 देशों में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न शहरों में 1,300 स्थानों पर 2,000 से अधिक कार्यक्रम होंगे. आइसीसी आर एक प्रमुख कार्यक्रम योग बंधन की भी मेजबानी करेगा. इसमें ब्राजील, अर्जेंटीना, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया भाग लेंगे.

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments