Homeराजनीतिपीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला वक्फ कानून को संविधान से ऊपर...

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला वक्फ कानून को संविधान से ऊपर करने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति के लिए वक्फ कानून को संविधान से ऊपर कर दिया। बाबा साहेब भीमराव अआंबेडकर संविधान के जरिये समानता लाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने देश में वोट बैंक का वायरस फैला दिया।

 

भारतरत्न आंबेडकर की जयंती के मौके पर हरियाणा के हिसार में नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन हवाईअड्डे से पहली वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। थे। पीएम मोदी ने कहा, 2013 में तुष्टीकरण की राजनीति के तहत संसद के आखिरी सत्र में कांग्रेस ने वक्फ कानून को आनन-फानन संशोधित कर दिया, ताकि चुनाव में वोट मिल सके। कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति का बड़ा नुकसान मुस्लिम समाज को ही हुआ है। कांग्रेस ने ऐसा कर सिर्फ कट्टरपंथियों को ही खुश किया। बाकी समाज बेहाल, अशिक्षित व गरीब रहा। पीएम मोदी ने कहा, अगर सच में मुसलमानों के लिए थोड़ी भी हमदर्दी है, तो कांग्रेस अपना अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाए… क्यों नहीं बनाते? 50% टिकट मुसलमानों को दो। जीत कर आएंगे तो अपनी बात बताएंगे, लेकिन यह नहीं करना है। नागरिकों के अधिकारों को छीनना ही कांग्रेस की सच्चाई है। 

 

कैवल के रामपाल से मिले मोदी, पहनाए जूते की। पीएम मोदी ने बताया उमवाल ने 14 वर्ष पहले इत प्रधानमर्ग नहीं बन जाते और में उनसे मिल नहीं लेता, जूते नहीं पहनूं। मुझे आज उन्ने जूते पहनाने का अवसर मिला। में ऐसे सभी साथियों की भावनाओं का सम्मान करता हूं, लेकिन मेरा आग्रह है कि वे इस तरह के प्रप लेने के बजाय सामाजिक या देशहित के कार्य का प्रप लें।

 

कांग्रेस ने पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का हथियार बनाया। जब-जब उसे सत्ता संकट में दिखी, संविधान को कुचल दिया। आपातकाल में संविधान की भावना को कुचला, ताकि जैसे-तैसे सत्ता बनी रहे। समान नागरिक संहिता, जिसे मैं धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता कहता हूं, संविधान की भावना है, लेकिन कांग्रेस ने इसे कभी लागू नहीं किया। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता बनी, पर कांग्रेस उसका भी विरोध कर रही है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments