Homeमहत्वपूर्ण जानकारीपीड़ितों से मिले पीएम मोदी, छात्रावास की छत से मिला ब्लैक बॉक्स...

पीड़ितों से मिले पीएम मोदी, छात्रावास की छत से मिला ब्लैक बॉक्स खोलेगा हादसे के राज ड्रीमलाइनर बेड़े की जांच के आदेश।

अहमदाबाद/नई दिल्ली। एअर इंडिया की‌ दुर्घटनाग्रस्त उड़ान एआई171 के मलबे मे उसका ब्लैक बॉक्स मिल गया है। विमान का डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक ऑक्स मेडिकल छात्रावास की छत पर मलवे के नीचे दबा मिला। विमान का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर भी बरामद हो गया है। इनकी फोरेंसिक जांच और डाटा के विश्लेषण से हादसे की सही वजह पता चल पाएगी। पुलिस ने मामले में हादसे से आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया। बाद में, उन्होंने अहमदाबाद सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। इस बीच, विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बिना ड्रीमलाइनर उड़ान नहीं भर पाएंगे।

अमेरिका की संघीय एजेंसी-नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी ब्यूरो और ब्रिटेन के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की टीमें हादसे की जांच में मदद के लिए शुक्रवार को भारत पहुंच गई हैं। वहीं, पीएम मोदी शुक्रवार सुबह पहले सरदार वल्लभभाई पटेल हवाईअड्डे, फिर सीधे हादसे वाली जगह पर पहुंचे। उन्होंने करीब बीस मिनट बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने पीएम मोदी को हादसे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विमानन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ भी पीएम मोदी ने बैठक की, जहां उन्हें हादसे के तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल अस्पताल में हादसे में जीवित बचे इकलौते यात्री विश्वास कुमार रमेश से बात की। पीएम ने घायल मेडिकल छात्रों व नागरिकों से भी मुलाकात की। अस्पताल में 25 घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने डॉक्टरों से उनके हाल जाने और पुख्ता इलाज के निर्देश दिए। हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से भी पीएम ने मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार दोपहर लंदन जा रही एअर इंडिया का विमान मेडिकल कॉलेज के छात्रावास पर गिर गया था। इसमें विमान सवार 229 यात्रियों व 12 चालक दल के सदस्यों समेत कुल 265 लोगों की मौत हुई है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments