Homeअपराधपुलिस पर जबरन मकान खाली करवाने का आरोप

पुलिस पर जबरन मकान खाली करवाने का आरोप

पुलिस पर जबरन मकान खाली करवाने का आरोप

फाफामऊ प्रयागराज एक तरफ सरकार गरीबों को बसाने एवं उन्हें घर दिलाने की बात कर दंभ भरते हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस दबंग और पहुंच वाले लोगों के दबाव में आकर गरीब परिवारों को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आ रहे हैं जिससे शासन के दावों में पलीता लगाने का काम हो रहा है मामला सोरांव थाना अंतर्गत फाफामऊ चौकी क्षेत्र फाफामऊ बाजार स्टेशन रोड पर राजकुमार हलवाई अपने चार बेटियों एवं परिवार के साथ एक मकान में करीब 7 दशक से रह रहे हैं यहां तक की भुक्तभोगी का जन्म स्थान भी यही मकान है इसी मकान में राजकुमार चाय की दुकान चला कर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता है इस मकान में करीब 7 दशक पूर्व राजकुमार के पिता स्वर्गीय छठी लाल किराए के मकान ले कर रहा करते थे।

मकान मालिक और किराएदार में मधुर संबंध होने के कारण राजकुमार का पालन पोषण भी मकान मालिक द्वारा किया गया ज्ञातव्य हो कि गोपालदास रस्तोगी जो एक दबंग और रिहायशी व्यक्ति हैं उनके यहां कर्ज देने का व्यवसाय होता है 1 सप्ताह पूर्व राजकुमार को पुलिस चौकी फाफामऊ बुलवाकर मकान मालिक और पुलिस की मिलीभगत से दबाव बनाकर 15 दिन के अंदर मकान खाली करवाने का एक सादे कागज में दस्तखत करवा लिया और शुक्रवार को मकान मालिक और पुलिस के सहयोग से दबंग लोगों ने राजकुमार जिसमें वह रहते हैं उसका दीवार गिरवा दिया गया शनिवार को भुक्तभोगी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई और मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण तब तक राहत देने की मांग की।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments