Homeप्रदेशपूरे विश्व में मां भारती का यश बढे यही भाजपा कार्यकर्ताओं की...

पूरे विश्व में मां भारती का यश बढे यही भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वाकांक्षा है ( गणेश केसरवानी)

पूरे विश्व में मां भारती का यश बढे यही भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वाकांक्षा है ( गणेश केसरवानी)

भाजपा वेणी माधव मंडल का प्रशिक्षण अभियान का हुआ शुभारंभ

26 अक्टूबर 2020 प्रयागराज, भारतीय जनता पार्टी वेणी माधव मंडल के द्वारा प्रशिक्षण महा अभियान का शुभारंभ वेणी माधव मंदिर के प्रांगण दारागंज में शुभारंभ किया गया इस अवसर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के सचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज भाजपा के द्वारा बनाए गए पंच निष्ठाओं के आधार पर संचालित हो रही है और महात्मा गांधी जी के सर्वोदय एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय की विचारधारा पर कार्य कर रही है और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य कर रहे है जबकि अन्य दलों में उनके कार्यकर्ता अपने स्वार्थ एवं निजी महत्वाकांक्षाओं की सिद्धि के लिए कार्य करते हैं परंतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की महत्वकांक्षा सिर्फ और सिर्फ यही है कि मां भारती का यश पूरे विश्व में बढे इसके लिए कार्य करते हैं
इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ,रामानुज शुक्ला ,प्रभा शंकर पांडे एवं श्री अवधेश चंद्र गुप्ता जी ने अपने अपने विषय पर विचार प्रकट किए
प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता श्री भरत निषाद जी एवं संचालन श्री राजेश पाठक जी ने किया
प्रशिक्षण अभियान में मुख्य रूप से श्री कुंज बिहारी मिश्रा ,राजेश केसरवानी ,राजू पाठक, राघवेंद्र कुशवाहा सचिन जायसवाल राजन शुक्ला ,पार्षद राजेश निषाद सुनीता जी सुभाष वैश्य, पप्पू तिवारी, मिंटू गुप्ता ,कमलेश गुप्ता, अभिषेक सोनकर एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments