Homeदेशपूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निवर्तमान सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी ने पद्मश्री...

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निवर्तमान सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल का उनके आवास पर पहुंचकर किया अभिवादन। 

 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग में शिक्षक रहे कलाविद् एवं लेखक डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा मिला। दिल्ली से लौटने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निवर्तमान सांसद प्रो रीता बहुगुणा ने आज डॉ अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।प्रो जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ अग्रवाल को पुरस्कार के लिए चयनित किया और जिसमें डॉ अग्रवाल के नाम पर मोहर लगाई गई। जीरो रोड के रहने वाले डॉ. अग्रवाल ने कोलकता के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट से स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद 1968 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चित्रकला विभाग में रीडर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। पूर्व में इस विभाग में डिप्लोमा पाठ्यक्रम ही संचालित किए जाते थे, उन्होंने अपने कार्यकाल में बीएफए, एमएफए पाठ्यक्रम और शोध का शुभारंभ करवाया। 35 वर्षों तक उन्होंने शिक्षा, शोध और कला के क्षेत्र में अपने अप्रतिम योगदान से इलाहाबाद विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ाई। प्रो जोशी के साथ चौक क्षेत्र की पार्षद सुनीता चोपड़ा, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल मोदी, भाजपा नेता मनोज मिश्रा, पूर्व चौक मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, पूर्व मंडल मंत्री मनु कक्कड़ एडवोकेट, अनुपम श्रीवास्तव, भरत केशरी, अजय एवं दर्जनों लोग उपस्थित रहे। स्वागत समारोह में परिवार के अन्य सदस्यों में राजीव अग्रवाल एडवोकेट, डॉ ज्योति अग्रवाल, तुलिका अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, संजय अग्रवाल व पूनम अग्रवाल  मौजूद रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments