Homeप्रयागराजपूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा जी की जयंती मनाई गई, व...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा जी की जयंती मनाई गई, व आंदोलन को समर्थन देने समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव शिवम पांडेय पहुंचे

पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा जी की जयंती मनाई गई, व आंदोलन को समर्थन देने समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव शिवम पांडेय पहुंचे

प्रकाशनार्थ इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 394वां दिन भी जारी रहा।

आज अनशन स्थल पर भारत के नौवें पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा की जयंती मनाई गयी।

समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू ने कहा कि देश के नौवें राष्ट्रपति का कार्यकाल 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 तक इनका कार्यकाल रहा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कानून के शिक्षक भी थे। डा.शंकर दयाल शर्मा एक बहुत गंभीर व्यक्तित्व वाले इंसान थे। वह अपने काम के प्रति बेहद संजीदा और प्रतिबद्ध रहा करते थे। इसके अलावा वह संसद के नियम कानून का सख्ती से पालन करते और उनका सम्मान करते थे। उनके बारे में कहा जाता है कि एक बार राज्य सभा में एक मौके पर वे इसलिए रो पड़े थे कि क्योंकि राज्य सभा के सदस्यों ने किसी राजनैतिक मुद्दे पर सदन को जाम कर दिया था।

आंदोलन को समर्थन देने पहुँचे समाजवादी छात्रसभा नवन्युक्ति प्रदेश सचिव शिवम पांडेय ने कहा कि छात्रसंघ बहाली के आंदोलन को मैं पूर्ण समर्थन करता हूँ। क्योंकि आज मुझे जो भी पहचान मिली है। छात्रसंघ कि वजह से ही मिली है और मेरी जब भी जरूरत होगी मैं छात्रसंघ की रक्षा के लिए सदैव खड़ा रहूँगा।

इस मौके पर वरिष्ठ छात्र नेता जिया कोनैन रिजवी, मो अब्दुल राफेल, आशुतोष यादव गुड्डू, छात्रनेता नवनीत यादव, अभिषेक यादव, गोलू पासवान, राहुल पटेल, आकाश यादव, हरिकेश हैरी, आकाश विक्रम, प्रकाश सिंह, मसूद अंसारी,आदित्य यादव, मो. जैद, आयुष प्रियदर्शी, मो. अनस आदि लोग उपस्थित रहे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments