Homeअपराधपूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी की गैंगस्टर मामले में याचिका खारिज़ 

पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी की गैंगस्टर मामले में याचिका खारिज़ 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा नेता इरफान सोलंकी की गैंगस्टर की तहत दर्ज मुकदमे ट्रायल कोर्ट की पूरी कार्रवाई को रद्द करने की मांग में दायर याचिका खारिज़ कर दिया है। गत 12 जनवरी को इस पर बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल ने दिया है।

कानपुर के जाजमऊ थाने में दिसंबर 2022 को इरफान सोलंकी पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। ट्रायल कोर्ट की ओर से जारी समन आदेश सहित पूरी कार्रवाई को रद्द करने की मांग में इरफान सोलंकी ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर की थी। राज्य सरकार की ओर से याचिका का विरोध किया गया। इरफान सोलंकी पर जमीन कब्जाने सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज़ है। जिसकी वजह से उसके खिलाफ गैंगस्टर के मुकदमे तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इरफान के वरिष्ठ अधिवक्ता इमरानउल्लाह का कहना था कि याची निर्दोष है। राजनीतिक रंजिश में उसे फंसाया गया है। गैंगस्टर की कार्यवाही करते समय एक्ट के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया।

दूसरी ओर अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल और अपर शासकीय अधिवक्ता रूपक चौबे का कहना था कि याची का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसका संगठित गैंग है। गैंगस्टर की कार्रवाई करते समय एक्ट के प्रावधानों का पूरी तरह से पालन किया गया है। मुकदमे का ट्रायल शुरू हो चुका है और एक गवाह का बयान भी दर्ज किया जा चुका है। इस स्तर पर हस्तक्षेप का औचित्य नहीं है।

कोर्ट ने अपराध की गंभीरता और ट्रायल की स्थिति को देखते हुए याचिका खारिज़ कर दी है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments