मॉरिशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन से सम्मानित किया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय व पांचवें विदेशी नेता हैं। पीएम मोदी ने बुधवार को पोर्ट लुई में मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। पीएम मोदी ने मॉरिशस सरकार का आभार जताया और इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया। पीएम ने कहा, दोनों देशों के बीच यह सदियों पुराने सांस्कृतिक व ऐतिहासिक संबंधों के प्रति सम्मान है। गौरतलब है कि अफ्रीका के गांधी कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला भी यह सम्मान पा चुके हैं। पीएम मोदी देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं
