Homeखेलप्रयागराज की टीम ने 10 विकेट से जीता मैच।

प्रयागराज की टीम ने 10 विकेट से जीता मैच।

प्रयागराज। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की ओर से मंगलवार को डीएवी इंटर कॉलेज मैदान पर मंगलवार को ००वीं माध्यमिक विद्यालय मंडलीय बालिका क्रिकेट मैच में प्रयागराज ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए फतेहपुर की टीम ने 10 ओवर में मात्र 35 रन ही बना सकी। जवाब में प्रयागराज ने बिना विकेट खोए मैच जीत लिया। टीम की ओर से अनन्या के 20 रन और जिया के15 रन बनाए । प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए संयुक्त शिक्षानिदेशक चतुर्थ मंडल आरएन विश्वकर्मा ने कहा कि निरंतर प्रयाससे ही जीत हासिल होती है। वहीं, विशिष्ट अतिथि आर्य कन्या कॉलेज के प्रबंधक पंकज जायसवाल ने कहा कि बालिकाएं भी क्रिकेट में कदम से कदम बढ़ाकर आगे बढ़ रही हैं। प्रधानाचार्य नीना प्रजापति और उप-प्रधानाचार्य आशा श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कुसुम लता ने किया। इस मौके पर डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद त्यागी, पवन सिंह, शैलेंद्र कुमार साहू, कल्पना, रेहा इदरीस, शिखा मौजूद रहीं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments