माननीया महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी ने गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर जगद्गुरु शंकराचार्य तथा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के सदस्य पूज्यनीय महाराज आदरणीय वासुदेवानंद सरस्वती जी व श्री पंचायती आखाड़ा उदासीन पूज्यनीय महाराज शिवानंद जी के मठ जाकर अंगवस्त्रम व श्रीफल भेंट कर उनका स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया । आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं ।

गुरु का दर्जा भगवान के बराबर माना जाता है क्योंकि गुरु व्यक्ति और सर्वशक्तिमान के बीच एक कड़ी का काम करता है ।
मनुष्य जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश लाने वाले गुरू को हमारी संस्कृति में देवतुल्य माना गया है ।
गुरु एक शिक्षक ही नहीं बल्कि अपने ज्ञान से शिष्य के सभी दोषों को दूर कर हर संकट से बाहर निकालने वाला मार्गदर्शक भी होता है। इससे न वो सिर्फ शिष्य के जीवन को संवारते हैं बल्कि समाज व राष्ट्रनिर्माण में भी अहम योगदान देते हैं….. मा० महापौर

खबर नीतेश सोनी
