प्रयागराज की राष्ट्रीय कलाकार जाहिदा खानम जिनको एक नई उपलब्धि मिली उन्हें इंडियन आर्टिस्ट अवॉर्ड 2021 जो कि उन्हें उनकी वल्चर पेंटिंग के लिए दिया गया। उसके के लिए डॉ जाहिदा खानम को सम्मानित भी किया गया ।

डॉक्टर जाहिदा खानम के द्वारा बनाई गई वल्चर पेंटिंग वह पेंटिंग है जो आज के समाज पर कुठाराघात है और जो समाज की सोच को भी दर्शाती है और यह बताती है कि समाज में इस समय जो भी गिद्ध व्याप्त हैं यह पेंटिंग उनकी तरफ इशारा करती है

जिस तरह गिद्ध मरे हुए शरीर का इंतजार करते हैं उसी तरह समाज में व्याप्त गिद्ध इंसानों की मुश्किल दौर का इंतजार करते हैं ताकि वह उन्हें अपना भोजन बना सकें समाज में व्याप्त गिद्ध यह चाहते हैं कि लोगों की परेशानियां बद से बदतर हो जाए ताकि वह उनका फायदा उठा सकें कोरोना महामारी कोविड-19 के चलते कुछ इसी तरह के हालात बनते चले जा रहे हैं।

जहां एक तरफ इंसान मौत से लड़ कर अपनी जिंदगी के लिए जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर समाज में व्याप्त गिद्ध इंसानी जिंदगी के समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं इसी के साथ इस पेंटिंग में दर्शाया गया पीला रंग जो कि उजाले का प्रतीक है और रोशनी का प्रतीक है और यह दर्शाता है कि अंधेरे के बाद रोशनी जरूर होगी जैसे दिन के बाद रात जरूर होती है आज जो अंधेरा व्याप्त है वह जरूर समाप्त होगा और एक नया उजाला एक नई रोशनी समाज में जन्म लेगी अच्छाई की बुराई पर हमेशा विजय को दिखाएगी ऐसे ही कुछ दृश्य इस वल्चर पेंटिंग में दर्शाए गए हैं जोकि प्रयागराज की नेशनल आर्टिस् डॉक्टर जाहिदा खानम के द्वारा बनाई गई है।

यह पेंटिंग 2021 में नाइफ के द्वारा acrylic मीडियम में बनी है और यह पेंटिंग लोगों के पसंद का कारण बनी है क्योंकि इसका अनोखा विषय लोगों के लिए नया और दिलचस्प है जो कि मौजूदा समय में समाज में हो रहे विचार और कुरीतियों और समाज के कुपोषित लोगों की मानसिकता को दर्शाता है
Samiksha
