प्रयागराज के शिशु गृह में पलेगी’ गंगा’
गंगा में मिली नवजात’ गंगा’ 10 दिनों बाद जिला महिला अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई ।गुरुवार को चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों ने उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया।
समिति के सदस्यों के आदेश पर उसे प्रयागराज स्थित शिशु गृह भेजा गया। अब गंगा का लालन-पालन प्रयागराज में होगा। माता-पिता के ठुकराने के बाद नाविक रामू मल्लाह के कलेजे में ममत्व का भाव पैदा करने वाली गंगा 10 दिनों तक जिला महिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती रही।
वहां डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी करती रही ।जब गंगा को डिस्चार्ज किया गया तो हर किसी के चेहरे पर उदासी झलक रही थी। जबकि गंगा चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों की गोद में मुस्कुरा रही थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर ने बताया कि गंगा को प्रयागराज भेज दिया गया।
Samiksha
