विषय: प्रयागराज मंडल की चिकित्सा टीम द्वारा मंडल के समस्त हेल्थ यूनिटों तथा रेलवे रेलवे कालोनियों में कोविड-19 जन आंदोलन कार्यक्रम का आयोजन
यह सर्वविदित है कि कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है. अभी इसका प्रकोप बना हुआ है. इसलिए प्रयागराज मंडल पर भी जन सामान्य को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारम्भ किये गए कोविड-19 जागरूकता जन आंदोलन कार्यक्रम को गति देते हुए उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल मेडिकल टीम द्वारा कोविड-19 जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत मंडल के चिकित्सा कर्मियों, स्काउट्स एंड गाइड्स तथा सिविल डिफेन्स संगठन के सदस्यों की संयुक्त टीम द्वारा मंडल पर संचालित 10 हेल्थ यूनिटों और रेलवे कालोनियों में कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को कोविड-19 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई और उन्हें इस महामारी के प्रति जागरूक एवं सचेत किया गया . इस जागरूकता अभियान के तहत रेलवे कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को मास्क पहनने, साबुन और सैनिटाइजर से लगातार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के महत्व को समझाया गया था. उन्होंने यह भी बताया कि अभी भी कोरोना वायरस का प्रकोप कम नहीं हुआ है. इसलिए इसके प्रति जरा भी लापरवाही बरतना खतरनाक होगा. इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी चलाए जाते रहेंगे।
नीतेश सोनी

