माण्डा, प्रयागराज। क्षेत्र के खवास का तारा में गुरुवार भोर एक बाइक मिस्त्री की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी,
जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। आक्रोशित परिजनों सहित ग्रामीणों ने माण्डा-मेजा मार्ग पर मृतक का शव रख कर चक्काजाम कर दिया है। सीओ समेत भारी पुलिस बल तैनात रहे, सूचना पर एसएसपी प्रयागराज भी मौके पर पहुंचे। माण्डा थाना क्षेत्र के कटका(खवास का तारा) निवासी विजय राज बिन्द (22) पुत्र रामदेव बिन्द बाइक मिस्त्री था। बुधवार रात में वह अपने गैरेज पर सोया था। गुरुवार भोर में अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए।

सुबह आसपास के लोग जमीन पर खून से लथपथ देख दंग रह गए। जानकारी होने पर परिजनों समेत इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना और मेजा सीओ भीम कुमार गौतम, माण्डा इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पाण्डेय, मेजा इंस्पेक्टर सुनील बाजपेई समेत अन्य थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने घण्टो मसक्कत कर शव कब्जे में लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने माण्डा-मेजा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
उक्त घटना को लेकर समूचे माण्डा क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। लोगों का कहना है कि माण्डा में पूर्व में हुई आँधी के तिहरे हत्याकांड व भरारी हत्याकांड की तरह पुलिस उक्त मामले में खुलासे के पल्ला झाड़ रही है। लोगों का कहना है कि उच्चधिकारियों के आश्वासन पर चक्काजाम हटाया जाएगा। वहीं उक्त घटना में चक्काजाम हटाने को लेकर पुलिस प्रसाशन के पसीने छूट गए। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज पहुंच लोगों को शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया।
खबर नीतेश सोनी
