HomeदुनियाIndia Jordan अरबिक कैलीग्राफी में नेशनल आर्टिस्ट जाहिदा खानम प्रयागराज की...

India Jordan अरबिक कैलीग्राफी में नेशनल आर्टिस्ट जाहिदा खानम प्रयागराज की पेंटिंग चुनी गई

कहते हैं की हीरे की परख सिर्फ जोहरी को होती है, पत्थर से हीरे को निखारने का काम सिर्फ एक कारीगर ही कर सकता है।

इसी तरह अगर बात की जाए पेंटिंग की तो प्रयागराज की डॉक्टर जाहिदा खान ने पेंटिंग में एक वह मुकाम हासिल किया है जिसे पाने के लिए बहुत से कलाकार सिर्फ सपनों में ही कल्पना किया करते हैं ।

प्रयागराज को वैसे तो कई चीजों में प्रसिद्धि हासिल है मगर प्रयागराज की आर्टिस्ट जाहिदा खान के द्वारा वर्चुअल एग्जिबिशन मैं देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रयागराज के नाम को और भी गौरवान्वित किया है ।मुख्य रूप से उनकी शुभानल्लाह पेंटिंग जिसने की इंडिया और जॉर्डन अरबिक कैलीग्राफी मैं अपनी खास जगह बना कर विदेशों में खूब प्रशंसा बटोरी है ।

सुभानल्लाह पेंटिंग को वाइल्ड अट दुबई में काफी पसंद किया गया है जिसमें प्रकृति की सुंदरता को उन बारीकियों से निखार आ गया है कि पेंटिंग का आकर्षण किसी को भी अपनी तरफ मोह सकता है ।

यही नहीं इस पेंटिंग को इंडिया जॉर्डन अरबिक कैलीग्राफी में भी चुना गया है।

खबर सानिया सिद्दीकी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments