Homeप्रदेशप्रयागराज में एक बार फिर से होने जा रही है बहारे हुनर...

प्रयागराज में एक बार फिर से होने जा रही है बहारे हुनर विद संगम वूमेन की धूम।

प्रयागराज में एक बार फिर से होने जा रही है बहारे हुनर विद संगम वूमेन की धूम।


खानम आर्ट गैलरी लेकर आए हैं बहारें हुनर विद संगम वूमेंस पार्ट 2 जैसा कि आपको ज्ञात होगा की पिछली बार बहारें हुनर विद संगम वूमेन जैसे भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज की प्राइवेट आर्ट गैलरी खानम आर्ट गैलरी में हुआ था उसी की तर्ज पर एक बार फिर से ईद स्पेशल ऑफर के साथ बहारें हुनर विद संगम वूमेन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो कि 11 और 12 अप्रैल को खानम आर्ट गैलरी मैं आयोजित होगा इस कार्यक्रम की खासियत एक ही छत के नीचे आपको लाइफस्टाइल के कई सारे बेहतरीन साज सज्जा के सामान उपलब्ध होंगे।

इस कार्यक्रम में फैशन लाइफस्टाइल पाकिस्तानी सूट कुर्ती ट्रेंडी सूट बैग पर्स जूती ज्वेलरी क्रोकरी होम फर्निशिंग आल टाइप पेंटिंग स्कल्पचर मोरल इत्यादि उपलब्ध रहेंगे


एक बार फिर से लगने वाली स्टॉल आपके अभिवादन के लिए तैयार हैं खानम आर्ट गैलरी में बहारें हुनर विद संगम वूमेंस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए बहुत कुछ उपलब्ध रहेगा।


कार्यक्रम के बारे में गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खानम ने बताया पिछली बार मिली अपार सफलता के बाद इस बार फिर से गैलरी में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला शक्तियों को और उनके हुनर को लोगों के सामने प्रदर्शित करना ताकि नारियों में आत्मविश्वास बढ़े कार्यक्रम में कई ऐसी महिलाएं हैं जो कि आज अपना एक अलग मुकाम रखती हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर अपनी एक पहचान स्थापित की है उन सभी महिलाओं के यहां पर स्टॉल लगाए जाएंगे जो अपने अंदर किसी भी तरह का हुनर रखते हैं या अपनी कला को प्रदर्शित करना चाहती हैं।

कार्यक्रम के संचालन में कोविड नियमों का विशेष कर ध्यान रखा जाएगा गैलरी में जो भी मेहमान आएंगे उनको खास करके को रोना गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखना होगा बिना मार्क्स के गैलरी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा इसलिए सभी आने वाले दर्शकों से विशेष निवेदन है कि कोरूना गाइडलाइन का पालन करते हुए गैलरी में पधारें गैलरी में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए स्टॉल लगाए जाएंगे इसके साथ साथ वहां आने जाने वाले लोगों को कोरोना महामारी के बारे में बता कर जागरूक भी किया जाएगा।

डॉक्टर जाहिदा खान जो की राष्ट्रीय कलाकार हैं उनकी वह उनके छात्र और छात्राओं के द्वारा बनाई गई खूबसूरत पेंटिंग्स का भी लुफ्त ले सकते हैं कार्यक्रम में ईद को ध्यान रखते हुए महिलाओं की शॉपिंग के लिए विशेष तरह की छूट रखी गई है ताकि उनके बजट में किफायती खरीदारी भी वह कर सकें इसके साथ डॉक्टर जाहिदा खान ने कहा कि मेरा प्रयागराज वासियों से विनम्र निवेदन है कि हमारी गैलरी में आए और गैलरी की शोभा बढ़ाएं।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments