प्रयागराज में फिर से एक बार महिलाओं के लिए एक ही स्थान पर कई प्रकार की शॉपिंग के लिए खानम आर्ट गैलरी के द्वारा बहारें हुनर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

बहारें हुनर खानम आर्ट गैलरी का 5वां कार्यक्रम है, जो बहुत ज्यादा पसंद किया गया है। कोरोना वायरस के समय में भी इस इवेंट को बड़ी सावधानी से किया गया था। वही कार्यक्रम को लेकर खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर जाहिदा खानम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए इस तरह का कार्यक्रम हमारी गैलरी बार-बार आयोजित करती रहती है, जिसमें शहर भर की सभी हुनरमंद महिलाएं भाग लेती हैं।

यहां पर आर्ट्स, क्राफ्ट, बुटीक, ज्वेलरी जो भी हैंडमेड है, और जो उनकी जिंदगी को परिभाषित है, जिससे वे अपनी कमाई का जरिया भी रखती हैं और अपने शौक की आपूर्ति भी करती हैं। डॉक्टर जाहिदा खानम इसी तरह बेहतरीन प्लेटफॉर्म प्रदान करती है जहां बड़े और बच्चों के लिए और बहुत सारी क्रिएटिविटी है, आर्ट्स कॉम्पिटिशन, हिंदी कॉम्पिटिशन, मास्टरशेफ प्रोग्राम, साथ ही महिलाओं के आगे बढ़ने के लिए, उनकी उन्नति के रास्ते को और अधिक उन्नत करने के लिए, उनके उत्साह को बढ़ाने के लिए, उनकी कामयाबियों के रास्ते को खोलने के लिए बहुत सारे प्रोग्राम आयोजित होते रहते हैं। इसी श्रृंखला में 27 अक्टूबर, रविवार को प्रयागराज में करेली स्थित करेला बाग, अबूबकर मस्जिद के नजदीक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

शहरवासियों से अनुरोध है, विशेष रूप से करेली वालों से, कि वे वहां पहुंचें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। जिन लोगों ने अभी तक अपनी टेबल बुक नहीं की है, वे अपना स्थान बुक कराएं। बहारे हुनर फेस्टिवल लोगों का आकर्षण का केंद्र रहता हैं, क्योंकि यहां पर हैंडमेड चीजें होती हैं जो बहुत ही सुंदर और टिकाऊ और बहुत ही अफोर्डेबल प्राइस में उपलब्ध होती हैं। पेंटिंग का भी एक बड़ा सेक्शन है, जिसमें हर प्राइस में पेंटिंग और हर माध्यम की पेंटिंग, ऑयली, वॉटर कलर उपलब्ध है।

दिवाली के इस मौके पर घर को सजाने के लिए बहुत सारी चीजें हैं और फेस्टिवल में सेलिब्रेशन के लिए खूबसूरत ड्रेसेज हैं। आप जरूर आएं! वही त्योहारों को लेकर आने वाले कस्टमरों के लिए भी खानम आर्ट गैलरी के द्वारा अवार्ड सर्टिफिकेट और कुछ गिफ्ट कूपन भी दिए जाएंगे।
