लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में शुद्ध वातावरण और प्रचुर जल संसाधन स्वास्थ्य पर्यटन के लिए अनुकूल है। धार्मिक पर्यटन में उत्तर प्रदेश को नंबर एक बनाने के बाद अब आयुष के क्षेत्र में स्वास्थ्य पर्यटन में भी इसे शीर्ष पर ले जाएंगे।
सीएम ने कहा, आयुष हॉस्पिटल और वेलनेस सेंटर इसके नए केंद्र बन सकते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपील की कि लोगों को प्राकृतिक खेती व संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करें।
सीएम ने बृहस्पितवार को लोकभवन में आयुष व गृह विभाग के चिकित्सा अधिकारियों और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सेवा नारों या भाषणों से नहीं, बल्कि ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से होती है। पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्व निभाएं। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद यह न सोचें कि ड्यूटी न करना आपका अधिकार है। जैसा करेंगे, वैसा फल पाएंगे।
पहले आजमगढ़ के नाम पर नहीं मिलता था कमरा अब मिल रही नौकरी
मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था में सुधार का जिक्र करते हुए कहा कि पहले जिस आजमगढ़ के नाम पर वहां के युवाओं को कमरा तक नहीं मिलता था।
