Homeप्रयागराजप्रियंका गांधी वाड्रा ने इरशाद उल्ला के वालिद के निधन पर जताया...

प्रियंका गांधी वाड्रा ने इरशाद उल्ला के वालिद के निधन पर जताया शोक

प्रियंका गांधी वाड्रा ने इरशाद उल्ला के वालिद के निधन पर जताया शोक
परिवार के प्रति व्‍यक्‍त की संवेदना
प्रयागराज: अखिल भारती कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक शोक संदेश पत्र भेज कर शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव इरशाद उल्ला के पिताजी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट किया और गहरा शोक जताया। मरहूम हाजी एहसान उल्ला के इंतकाल पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, हम आपके परिवार की सलामती की दुआ करते हैं। “मुझे आपके पिता हाजी एहसान उल्ला जी के मृत्यु की सूचना मिली, बहुत दुख हुआ।”
पत्र में प्रिय इरशाद उल्ला जी आपके पिता स्वर्गीय हाजी एहसान उल्ला जी के निधन के समाचार से मुझे बहुत कष्ट हुआ मुझे एहसास है कि आपको और आपके परिवार को इस पीड़ा को सहन करना कितना तकलीफ दायक होगा मैं आपके और आपके पूरे परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। आप अपना ख्याल रखिए।
वह पांच वक्त के नमाजी व परेशगार और बहादुरगंज साबुन गड़ी मस्जिद के जिम्मेदार भी थे।
उन्होंने मुस्लिम समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने मे बेशक़ीमती योगदान दिया। उनके निधन से समाज को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को संवेदना स्वीकार करने को निवेदन किया। प्रियंका गांधी ने शोकसंदेश भेजकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कहा कि समाज के बीच से एक बड़े नेक व्यक्ति और समाज सेवी हमसे दूर चले गये हैं।
शोक सन्देश शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन व विजय मिश्रा, जावेद ऊर्फी ने उनके निवास बहादुरगंज में सौपा। वाद्रा का पत्र दिखाते हुए इरशाद उल्ला ने कहा कि हमारा परिवार पीढ़ियों से नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ा हुआ है।
गौरतलब हो की कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के वालिद हाजी एहसान उल्ला 98 वर्ष का पिछले महीने इंतकाल हो गया था। वह तकरीबन एक हफ्ते से बीमार और परेशान थे। उनका इलाज कॉल्वन अस्पताल में चल रहा था। जहा से ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उन्हे मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज मे उनका इंतकाल हो गया था।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments