आज के इस आधुनिक दौर मे प्यार के चक्कर में पड़ कर आज की युवा पीढ़ी किस हद तक पहुंच रही है।
यह कुछ कहा नहीं जा सकता है |
कुछ इसी प्रकार की घटना कौधियारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले एक गाँव मे देखी गयी |
जहाँ पर एक प्रेमी अपनी से मिलने के लिये उसके घर पर रात मे चोरी छिपे पहुच गया |
जहाँ अपने घर पर पहले से अपने प्रेमी के इन्तजार मे बैठी प्रेमीका ने प्रेमी के आने पर अपने घर का दरवाजा खोल दिया |
लेकिन महज संयोग देखिए कि घर में आहट होने पर प्रेमिका के घरवाले जग गए और एक कमरे में एकांत
में युवक व युवती को देख कर के वे सब दंग रह गये |
जिसके बाद युवती के परिजनों के द्वारा प्रेमी युवक को घर के सामने स्थित नीम के पेड़ में बांध दिया गया
और सुबह होने पर पूरे गांव के ग्रामीणों के सामने उक्त प्रेमी युवक की लाठियों से पिटाई शुरू कर दी गयी |
लाठियों की मार से कराह रहे प्रेमी ने अपने आपको बचाने की लोगो से गुहार लगाता रहा पर
युवती के घरवाले उक्त युवक को पीटते पीटते जब थक गए तब उनके द्वारा कौंधियारा थाने में सूचना
देकर उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया |
पकड़ा गया युवक रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का रहने वाला है |
खबर नीतेश सोनी
