प्रयागराज की पहली प्राइवेट आर्ट गैलरी में नारी सशक्तिकरण पर आधारित बहारे हुनर विद संगम वूमेंस का आगाज कल दिनांक 19 दिन 2021 से खानम आर्ट गैलरी मैं भव्य रूप से होने जा रहा है इस कार्यक्रम में कई नारी शक्तियां आमंत्रित हैं जोकि अपने अलग-अलग स्टॉल लगाकर अपनी अपनी कला एवं खूबसूरत कलाकारी का प्रदर्शन करेंगी ।

यू तो खानम आर्ट गैलरी डॉक्टर जाहिदा खान के द्वारा चित्रकला के प्रदर्शन के रूप में जानी जाती है मगर इस कार्यक्रम का कुछ अलग ही रंग रूप लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें चित्रकला के साथ-साथ घरेलू साज-सज्जा नारियों की सुंदरता को निखारने के लिए खूबसूरत ज्वेलरी सूट बैग फुटवियर कलेक्शन स्कल्पचर आदि की चकाचौंध भी देखने को मिलेगी

प्रयागराज की वूमेंस के लिए यह कार्यक्रम कला के दीदार के साथ-साथ उनके लिए खरीददारी का भी सुनहरा अवसर लेकर के आया है कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉक्टर सुबिया करीम अंसारी जोकि राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में बायो केमिस्ट्री की प्रोफ़ेसर है के रूप में मौजूद रहेंगी

इसके साथ साथ टप्परवेयर के लिए प्रसिद्ध मनीषा शाह गुप्ता डॉक्टर जाहिदा खानम पेंटिंग और कैलीग्राफी मोनिका केसरी होम फर्निशिंग परिणीता ज्वेलरी सबा जमील पाकिस्तानी सूट नीतू जयसवाल बैग और पर्स वहीं फुटवियर कलेक्शन के खूबसूरत कम्युनिकेशन का दारोमदार पूजा अरोड़ा के हाथों में रहेगा और प्रीति टंडन सूट्स नैना प्रजापति स्कल्पचर की बागडोर अपने हाथों में लिए आपको नजर आएंगी।

कार्यक्रम के बारे में खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खानम से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रयागराज में ऐसा पहला कार्यक्रम होगा जहां एक छत के नीचे आपको कला और कला प्रेमियों के लिए बहुत कुछ मिलेगा जहां पर लोगों के पास अच्छे डिस्काउंट रेट पर खूबसूरत सामानों को खरीदने का एक सुनहरा मौका भी रहेगा।

उन्होंने कहा कि मैं प्रयागराज वासियों से निवेदन करना चाहूंगी कि हमारे इस कार्यक्रम में पधार कर उनके साथ साथ उनके साथियों का भी हौसला बढ़ाएं ताकि नारी सशक्तिकरण पर चल रहे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके डॉक्टर जाहिदा खानम ने बताया कि उनकी गैलरी मैं यह 12 वा प्रोग्राम है जिसमें प्रयागराज की कई नारी शक्तियां उपस्थित रहेंगी कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च 2021 को होगी और 20 मार्च तक चलेगा।

आपको ज्ञात करा दे कि पहले भी खानम आर्ट गैलरी मैं कई प्रोग्राम आयोजित किए जा चुके हैं जो कि काफी सफल रहे हैं और उन कार्यक्रमों के जरिए नए कलाकारों को भी लोगों के बीच अपनी कला को दिखाने का खूबसूरत मौका भी प्राप्त हुआ और लोगों के द्वारा उनकी कला को पसंद भी किया गया है इतना ही नहीं डॉक्टर जाहिदा खानम की आर्ट गैलरी की तारीफ प्रयागराज संग्रहालय के निदेशक डॉ सुनील गुप्ता ने भी की थी और उन्होंने कहा था कि उनकी कल्पना से बढ़कर यह आर्ट गैलरी है जैसा कि खूबसूरत उन्होंने सोचा था उससे कई गुना ज्यादा खूबसूरत गैलरी बनाई गई है ।

यही नहीं डॉ जाहिदा खान की अविरल गंगा निर्मल गंगा की पेंटिंग की तारीफ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा भी की गई थी जब उनकी यह पेंटिंग इलाहाबाद संग्रहालय में लगाई गई थी प्रयागराज वासियों के लिए कार्यक्रम एक खूबसूरत अवसर भी लेकर आया है जहां उन्हें अपने घरेलू साज-सज्जा के सामानों की अच्छे बजट में भरमार भी मिलेगी।
खबर नीतेश सोनी
