प्रयागराज के स्लम एरिया में रहने वाले लोगों के लिए रॉबिन हुड आर्मी प्रयागराज ने बाढ़ राहत सामग्री वितरित की। बंधवा हनुमान मंदिर के निकट रहने वाले इन लोगों का जीवनयापन गंगा जी के किनारे दुकान लगाकर होता है, लेकिन गंगा जी के जल स्तर बढ़ने के कारण उनका व्यापार ठप हो गया है।
रॉबिन हुड आर्मी प्रयागराज की टीम ने आज इन लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की। इस टीम में अभिलाष क्रांति, निशिता सिंह, दिव्यभा शुक्ला, शिवांगी साहनी, वैष्णवी ,अंतरिक्ष पांडेय नैतिक गुप्ता शामिल थे।
इस पहल का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करना है। रॉबिन हुड आर्मी प्रयागराज की टीम ने इन लोगों की जरूरतों को समझते हुए खाद्य सामग्री वितरित की, जिससे वे अपने जीवन को थोड़ा आसान बना सकें।
