बादशाही मंडी व्यापार मंडल का हुआ गठन
आज स्टेटमेंस बेकरी साउथ मलाका में प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राणा चावला जी के नेतृत्व में नई इकाई बादशाही मंडी व्यापार मंडल का सर्वसम्मति से गठन हुआ।

जिसमें श्री अरुण त्रिपाठी को अध्यक्ष, श्री मनोज त्रिपाठी जी को महामंत्री, श्री रतनेश यादव जी को उपाध्यक्ष, श्री विनीत गोस्वामी जी को उपाध्यक्ष, श्री उदय गुप्ता जी को कोषाध्यक्ष , श्री अश्विनी गुप्ता जी को सह कोषाध्यक्ष, श्री योगेश्वर सिंह जी को मिडिया प्रभारी, श्री नीरज पाण्डेय जी और श्री सक्षम गुप्त जी को मंत्री एवं श्री अनूप मिश्रा जी को संयोजक नियुक्त किया गया । संरक्षक के रूप में श्री नूरुल्लाह ज़फ़र लेदर जी रहेंगे।

प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राणा चावला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी ।
इस अवसर पर सरदार जतिंदर सिंह जी , अम्ब्रीश खुराना जी , महमूद अहमद ख़ान जी , पल्लवी अरोड़ा जी , शुभम् केसरवानी जी , रोहित अरोड़ा जी, पार्षद साहिल अरोड़ा , मो ० अकरम शगुन , सौरभ केसरवानी , संदीप साहू , अनुज मिश्रा , रवि गुप्ता , धनंजय द्विवेदी , राजीव साहू , संजय कुशवाहा , चंदन जी उपस्थित रहे ।
