Homeप्रयागराजबोर्ड बैठक में समीक्षा करने के साथ राजस्व बढ़ाने की चुनौती ।

बोर्ड बैठक में समीक्षा करने के साथ राजस्व बढ़ाने की चुनौती ।

प्रयागराज। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत हुए कार्यों से राजस्व बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। स्मार्ट सिटी बोर्ड की मंगलवार को बैठक में इसकी समीक्षा और राजस्व बढ़ाने पर चर्चा हुई। भारत सरकार के निर्देश के क्रम में स्मार्ट सिटी के शेष बचे कार्यों को भी 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्णय लिया गया।

 

स्मार्ट सिटी के तहत फिलहाल नए कार्य नहीं कराए जाएंगे। भारत सरकार की ओर से पिछले सप्ताह गाइडलाइन भी जारी की गई। साथ में यह भी यह कहा गया है कि शेष बचे कार्यों को 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद स्मार्ट सिटी के भविष्य पर निर्णय लिया जाएगा।

 

ऐसे में बोर्ड के सामने स्मार्ट सिटी के कार्यों के रखरखाव तथा इसके लिए बजट जुटाने की चुनौती बन गई है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में बैठक हुई में राजस्व बढ़ाने पर चर्चा हुई।

 

अफसरों का कहना था कि बस शेल्टर पर विज्ञापन, दर्शनीय स्थलों पर टिकट लगाकर राजस्व बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया।

 

इसी तरह से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कल्चरल कॉम्प्लेक्स, डॉग पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी आदि कार्य अभीकराए जा रहे हैं। निर्माण पूरा होने के बाद इनसे भी राजस्व बढ़ाए जाने पर चर्चा हुई।

 

इसके अलावा निर्माण कार्यों के रखरखाव पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अमित पाल शर्मा, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, स्मार्ट सिटी मिशन के प्रभारी संजय रथ आदि मौजूद रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments