भाजपाइयों ने जलाएं एक दीपक देश के वीर जवानों के नाम
14 नवंबर 2020 प्रयागराज, दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय कीडगंज में महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में देश के यशस्वी गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दीपक देश की सरहदों पर रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के नाम से जलाएं इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज अगर हम वास्तव में दिवाली दशहरा होली हम मना पा रहे हैं इसके सही हकदार अगर कोई है तो हमारे भारत की सेना की वीर सैनिक है जो अपने प्राणों की आहुति दे करके हमारी रक्षा करते हैं और हम सब अपने घरों में रहकर खुशहाली पूर्वक दशहरा होली दीपावली मना पाते हैं ।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता और देश के वीर सिपाहियों की जय कारा लगाकर एक दीपक भारत के वीर सैनिकों के नाम जलाएं
इस अवसर पर गिरि बाबा, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल राजू पाठक रमेश पासी दीनानाथ कुशवाहा नरेंद्र जायसवाल मुकेश लारा संस्कार सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नीतेश सोनी

