भाजपाइयों ने नवनियुक्त भाजपा बिहार सहसंगठन मंत्री श्री रत्नाकर जी का किया स्वागत अभिनंदन
लूकरगंज स्थित भाजपा कार्यालय का किया गया उद्घाटन
29 नवंबर 2020 प्रयागराज, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश के नवनियुक्त सह संगठन मंत्री श्री रत्नाकर जी का भाजपाइयों ने लूकरगंज, भाजपा कार्यालय कीडगंज एवं सर्किट हाउस में किया स्वागत एवं अभिनंदन इस अवसर पर श्री रत्नाकर जी के कर कमलों के द्वारा लूकरगंज स्थित पार्षद अमन वालेचा जी का कार्यालय का उद्घाटन किया गया और इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता देव तुल्य होता है और जहां देवता होते हैं वह कार्यालय सिर्फ कार्यालय नहीं बल्कि मंदिर के जैसा हो जाता है इसलिए आप सभी इस की गौरव गरिमा को बनाए रखते हुए राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करेंगे।
और कहा कि उन्होंने कहा कि काशी क्षेत्र के संगठन महामंत्री के रूप में आप लोगों के साथ काम करते हुए जो प्यार और स्नेह मिला उसके प्रति में हृदय से आभार प्रकट करता हूं
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने उन्हें अंगवस्त्रम पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया और कहा कि काशी क्षेत्र के संगठन महामंत्री के रूप में माननीय रत्नाकर जी के मार्गदर्शन पर हम लोगों ने कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत किया और 2017 के विधानसभा चुनाव नगर निगम के चुनाव एवं 2019 के लोकसभा के चुनाव में जीत दर्ज करा कर मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाया गया और आगे कहा कि आदरणीय रत्नाकर जी ने जो प्यार एवं स्नेह हम सभी को दिया वह सदैव याद रहेगा और उनके इस नई पारी के लिए भाजपा महानगर प्रयागराज का एक एक कार्यकर्ता उन्हें बधाई देता है
कार्यक्रम का संचालन पार्षद अमन वालेचा एवं प्रयाग दत्त गुप्ता जी ने किया।
बधाई देने वालों में मुख्य रुप से श्री कुंज बिहारी मिश्रा , वरुण केसरवानी ,राजेश केसरवानी ,विवेक अग्रवाल, रमेश पासी राजू पाठक, पार्षद अमन वालेचा, गीता विश्वकर्मा दुर्गेश नंदिनी श्याम प्रकाश पांडे शोभिता श्रीवास्तव सुभाष वैश्य प्रयाग दत्त गुप्ता प्रमोद मोदी अनिल केसरवानी पदुम जायसवाल देवेंद्र मिश्रा आशुतोष पांडे देवेंद्र सिंह कौशिकी सिंह दिनेश विश्वकर्मा शंभूनाथ सिंह यश विक्रम त्रिपाठी आनंद दुबे मुकेश लारा अभिषेक सोनकर अंकित वैश्य अयोध्या सिंह चौहान बब्बन सिंह चौहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नीतेश सोनी


