Homeप्रदेशभाजपा का प्रत्येक विधानसभा में 5000 से 10000 तक मतदाता बढ़ाने का...

भाजपा का प्रत्येक विधानसभा में 5000 से 10000 तक मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य( दिलीप पटेल)

भाजपा का प्रत्येक विधानसभा में 5000 से 10000 तक मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य( दिलीप पटेल)

भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता पुुनर्नीरीक्षण की की बैठक

2 दिसंबर 2020 प्रयागराज, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी की अध्यक्षता में मतदाता पु्नःनीरीक्षण बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई बैठक के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री दिलीप पटेल जी ने उपस्थित कार्यकर्ता बंधुओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2022 के विधानसभा को लेकर के 15 दिवसीय मतदाता बढ़ाने का कार्य आरंभ करने जा रही है जो कि 15 और 13 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
और आगे कहा कि इस अभियान मे प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा विधानसभा में 5000 से 10000 तक नए मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा है जिसे हम सभी को पूरा करना है लक्ष्य को पूरा करने के लिए मंडल के सेक्टर के बूथ के सभी कार्यकर्ता लग कर कार्य करें जिससे कि आने वाले 2022 के विधानसभा के चुनाव में पार्टी भारी से भारी बहुमत के साथ जीतकर पुनः एक बार उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बना सके और विरोधियों को बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी उसको हम जवाब दे सके।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिस प्रकार से दिन-रात एक करके राष्ट्र और समाज के लिए कार्य कर रहा है निश्चित रूप से गौरवशाली इतिहास रच रहा है हमें पूरा विश्वास है इस लक्ष्य को हम पूरा करेंगे और भविष्य में होने वाले चुनाव में हम पार्टी के मंसूबों पर हम खरा उतरेंगे इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से बीएलओ एवं बीएले पर चर्चा की और प्रत्येक मंडल मंडलो की बैठक निश्चित की जिससे कि सारे कार्यकर्ता मंडल वार एक होकर इस कार्य को करते हुए बखूबी रूप से अंजाम दे सकें
बैठक का संचालन श्री कुंज बिहारी मिश्रा जी ने एवं समापन वरुण केसरवानी जी ने किया
बैठक में मुख्य रूप से सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल विधायक हर्षवर्धन बाजपेई महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी श्रीमती शशि वार्ष्णेय डॉक्टर कृतिका अग्रवाल एवं एलएस ओझा विवेक अग्रवाल राजू पाठक राजेश केसरवानी राघवेंद्र कुशवाहा अनिल केसरवानी सचिन जायसवाल शोभिता श्रीवास्तव राजन शुक्ला सितारा लाल एवं समस्त पार्षद गण और मंडल मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments