Homeप्रदेशभाजपा जिला प्रयागराज के द्वारा 2021 22 के बजट का संगोष्ठी आयोजित...

भाजपा जिला प्रयागराज के द्वारा 2021 22 के बजट का संगोष्ठी आयोजित की गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वादा नहीं बल्कि संकल्प करते हैं और उसे पूरा करते हैं (सुब्रत पाठक)
भाजपा जिला प्रयागराज के द्वारा 2021 22 के बजट का संगोष्ठी आयोजित की गई

14 फरवरी 2021 केंद्र सरकार के द्वारा ऐतिहासिक बजट पेश होने पर भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के सभागार में 2021 -22 बजट के संदर्भ में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया

जिला संगोष्ठी का शुभारंभ संगोष्ठी के मुख्य अतिथि सांसद सुब्रत पाठक जी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सचित्र पर पुष्प अर्पित करके एवं राष्ट्रगीत के साथ किया इस अवसर पर माननीय सांसद सुब्रत पाठक ने उपस्थित प्रबुद्ध जनों से कहा कि आज पूरा देश और देश के सभी प्रबुद्ध जनों के द्वारा इस ऐतिहासिक बजट के लिए मोदी सरकार को बधाई दे रहे हैं उन्होंने कहा की मोदी सरकार के इस बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा ,किसानों को बुनियादी चीजों का विकास ,सड़क परिवहन सुरक्षा ,रक्षा रोजगार सृजन सहित भारत को आर्थिक सुदृढ़ बनाने के लिए मजबूत आधार दिया है यह बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर पेश किया गया है और आगे कहा कि अब तक उज्जवला गैस के तहत आठ करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा चुका है और इस बजट के अंतर्गत एक करोड़ महिलाओं को और जोड़ा जा रहा है और आगे कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों का विश्वास जीता और उन्हीं के नेतृत्व में भारत कोरोना वैक्सीन बनाने में सफल हुआ और दुनिया के सबसे मजबूत देश अमेरिका को जो वादा हमने किया था वैक्सीन देने का वह वादा हम पूरा कर रहे हैं साथ ही उन्होंने इस बजट में कोरोनावायरस को लेकर बजट में विशेष ध्यान दिया है

और आगे उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वादा नहीं बल्कि संकल्प लेते हैं और उस संकल्प को पूरा करते हैं जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है धारा 370 35a आर्टिकल का समाप्त होना श्री राम मंदिर का निर्माण होना और जो उन्होंने संकल्प लिया है भारत को आत्मनिर्भर बनाने का उस संकल्प को ध्यान में रखते हुए इस बजट में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ध्यान दिया है

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लाई गई यह बजट मम स्पर्शी सम स्पर्शी एवं सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास रखने वाला एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है
संगोष्ठी में आए हुए सभी लोगों का स्वागत जिला अध्यक्ष गंगा पार अश्वनी दुबे एवं धन्यवाद समापन जमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती और संचालन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया

संगोष्ठी में मुख्य रूप से विधायिका श्रीमती नीलम करवरिया संतोष पटेल अवधेश चंद्र गुप्ता अमरनाथ यादव निर्मला पासवान और पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे शशि वार्ष्णेय देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल रमेश पासी राजू पाठक राजन शुक्ला सचिन जायसवाल अनुपम मालवीय शोभिता श्रीवास्तव राजेश सिंह यश विक्रम त्रिपाठी मयंक यादव एवं जिला एवं महानगर के समस्त मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के सभी पदाधिकारी एवं पार्षदगण और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments