भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी सम्मानित किए गए
4 दिसंबर 2020 प्रयागराज, मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज जमुनीपुर कोटवा प्रयागराज के 75 वे स्थापना दिवस के अवसर पर कॉलेज प्रशासन की ओर से श्री अश्वनी दुबे जी ने सम्मानित किया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने कार्यक्रम के आयोजकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज का अपना एक गौरवशाली इतिहास है
और आगे कहा कि इस कॉलेज से कई छात्र शिक्षा लेकर आज देश के कई विभिन्न क्षेत्रों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे और इसका श्रेय अगर किसी को जाता है इस कॉलेज के प्रशासकों एवं शिक्षकों को जो लगातार 75 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और अपना ही नहीं छात्रों का ही नहीं बल्कि देश को भी संवारने का काम कर रहे हैं
कार्यक्रम के संयोजक कालेज के प्रबंधक श्री जयवंत जी रहे
इस अवसर पर श्री अश्वनी दुबे श्याम प्रकाश पांडे अभिषेक सोनकर राजेश केसरवानी विक्रम सिंह पटेल अमर सिंह एवं कॉलेज के समस्त शिक्षक गण एवं छात्र का उपस्थित है।
नीतेश सोनी

