Homeदुनियाभारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाक अधिकृत...

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में ऑपरेशन सिंदूर चलाया,

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के 15वें दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। पाकिस्तान को सबक सिखाने और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया। हमले में जिन आतंकी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाया गया, वे भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रचने और निर्देशन करने के लिए उपयोग किए जाते थे। पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हैं। भारतीय सेना के अनुसार, पाकिस्तान व पीओके में आतंक के कुल नौ ठिकानों पर कार्रवाई की गई। पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। यह ऑपरेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है। भारतीय सशस्त्र बलों की इस कार्रवाई से आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है। बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों को मार डाला था। तभी से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से बड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही थी।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments