HomeUncategorizedभारद्वाजपुरम में कमल पर सवार होकर आए बाल गणेश

भारद्वाजपुरम में कमल पर सवार होकर आए बाल गणेश

प्रयागराज। भारद्वाजपुरम में बुधवार को कमल पर सवार होकर बाल गणेश आए। संयोजक स्वयं मिश्रा ने बताया कि पांच दिन तक महाआरती, भजन और कीर्तन सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बाल गणेश के आगमन के दौरान पार्षद अनुपमा पांडेय, अशोक मिश्रा, तीर्थराज पांडेय, संतोष मिश्रा, मनोज मिश्रा, सारिका सिंह, नीतू आदि उपस्थित रहेसार्वजनिक

 

गणेश महोत्सव समिति ने बैरहना में बुधवार सुबह भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। संयोजक आशीष पांडेय ने बताया कि जंगल थीम पर महालक्ष्मी के वाहन पर अष्टविनायक रूप में ‘बैरहना के राजा’ को विराजित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक प्रदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष राहुल पांडेय, प्रशांत पांडेय, मीडिया प्रभारी अनुराग तिवारी; अरविंद श्रीवास्तव रहेमलाकराज के शिव पार्क में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत धूमधाम से की गई है। यहां नवयुवक संघ गणेश पूजन समिति की ओर से शिव पार्क के राजा के नाम से भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा स्थापना की गई। समिति के संयोजक सनी सोनकर ने प्रतिमा को स्थापित किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पहले दिन गजानन को पीले मोदक के लड्डू का भोग लगाने के बाद अयोध्या से आए ब्राह्मणों ने पूजा किया। बृहस्पतिवार रात 9 बजे बाल कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्र पेश करेंगे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments