दक्षिणी स्पेन में एक तेज गति रेलगाड़ी के पटरी से उतर कर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य रेलगाड़ी से टकरा जाने के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्पेन के परिवहन मंत्री ने यह जानकारी हादसे को बेहद दर्दनाक बताया है।
मलागा और मैड्रिड के बीच सेवाएं देने वाली एक रेलगाड़ी में करीब 300 यात्री सवार थे, जबकि कॉर्डोबा के पास पटरी से उतरकर दूसरी पर चढ़ी ट्रेन 200 यात्रियों के साथ हुएल्वा जा रही थी। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुप्ते ने बताया कि इस हादसे में 39 लोग मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा, बचाव अभियान संचालित किया गया, अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
ट्रेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त : इर्यो कंपनी ने कहा, जो कुछ भी हुआ है उस पर उसे बेहद दुख है और कंपनी हालात पर काबू पाने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। 73 घायल यात्रियों को छह अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है। कोर्डोबा के अग्निशमन प्रमुख फ्रांसिस्को कारमोना ने बताया कि एक ट्रेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ट्रेन हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कहा-ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो |
