Homeप्रदेशमण्डलायुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्य युवा स्वरोजगार योजना तथा...

मण्डलायुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्य युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत मण्डल के विभिन्न लाभार्थिंयों को 4 करोड़ 30 लाख रूपये का किया गया ऋण वितरण

  • मण्डलायुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्य युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत मण्डल के विभिन्न लाभार्थिंयों को 4 करोड़ 30 लाख रूपये का किया गया ऋण वितरण
    विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत मण्डल के 15 लाभार्थिंयों को टूल किट का किया गया वितरण
    मण्डलायुक्त श्री आर0 रमेश कुमार गुरूवार को गांधी सभागार में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्य युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत मण्डल के विभिन्न लाभार्थिंयों को 4 करोड़ 30 लाख रूपये का ऋण वितरण किया।
  • इसके साथ ही साथ उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत मण्डल के कुल 15 लाभार्थिंयों को टूल किट भी वितरित किया। विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थिंयों में जनपद प्रयागराज में एक जनपद एक उत्पादन वित्त पोषण सहायता योजना के अन्तर्गत ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थी श्री रोहित केशरी निवासी उंचडीह बाजार को राइस मिल के लिए 35 लाख रूपये, श्रीमती शिवकली निवासी सलोरी को फ्लोर मिल के लिए 11.86 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया गया।
  • मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के अन्तर्गत श्री अभय कुमार वर्मा को आटो सर्विस के लिए 5 लाख, श्रीमती तृप्ति श्रीवास्तव को पैथालाजी लैब के लिए 10 लाख एवं श्री अंकित गुप्ता को चप्पल निर्माण के लिए 5 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया गया। जनपद प्रतापगढ़ में इसी योजना के अन्तर्गत श्रीमती रंजना विश्वकर्मा को टेलरिंग रेडीमेड गारमेंट के लिए 10 लाख रूपये एवं फतेहपुर जिले में श्री शशांक शुक्ला को एल्मुनियम डोर एण्ड विण्डों निर्माण के लिए 10 लाख एवं श्री रविदेश सिंह गौतम को ग्रिल गेट शटर मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 25 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया।
  • प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री हिरदेश कुमार श्रीवास्तव को सोया पनील निर्माण के लिए 15 लाख, श्रीमती कंचन रावत को पेपर कप निर्माण के लिए 20 लाख श्रीमती निशा जायसवाल को बेकरी प्रोडक्ट के लिए 25 लाख, श्री राकेश कुमार यादव को प्रिंटिंग प्रेस के लिए 10 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया गया। इसी योजना के अन्तर्गत जनपद फतेहपुर में श्री राजकुमार को इण्टरलाकिंग ब्रिक्स उद्योग के लिए 15 लाख रूपये का ऋण प्रदान किये गये। ओडीओपी मार्जिन मनी योजना के अन्तर्गत प्रतापगढ़ जनपद के निवासी श्री पुनीत त्रिपाठी को आॅवला उत्पादन उद्योग के लिए 180 लाख रूपये एवं फतेहपुर निवासी श्री इन्द्रजीत सिंह को आयरन फेब्रिकेशन के लिए 10.00 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया गया।
  • इसके अलावा श्री अरूण राय को आयल उद्योग के लिए 25 लाख, श्री राजकुमार को मोबाइल रिपेयरिंग उद्योग के लिए 5 लाख, श्री प्रकाश चन्द को मोबाइल रिपेयरिंग उद्योग के लिए 5 लाख, श्री अमित कुमार को सीसीटीवी कैमरा के लिए 10 लाख, श्री अब्दुल को केला उत्पाद के लिए 5 लाख, श्रीमती सुनीता देवी को केला उत्पाद के लिए 5 लाख, श्री मनीष कुमार को आटा चक्की के लिए 10 लाख, श्री पिकु त्रिपाठी को इंटरलाकिंग के लिए 9 लाख एवं श्री राजेश पाल को रेडीमेड वस्त्र उद्योग के लिए 4 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया गया है।

  • मण्डलायुक्त ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत मण्डल के कुल 15 लाभार्थिंयों को विभिन्न टेªडों के टूल किट भी वितरित किये, जिसमें जनपद प्रयागराज के श्री नितिन कुमार शर्मा, श्री राजेश कुमार पानिकर, श्री फूलचंद, श्री उत्कर्ष सोनकर एवं राजू कुमार को नाई टेªड में टूल किट प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद कौशाम्बी में श्री लाल चन्द्र को कुम्हार एवं श्री रवि सिंह को नाई टेªड में टूल किट प्रदान किया गया। जनपद प्रतापगढ़ में श्री दया राम शर्मा, श्री ओम प्रकाश शर्मा को नाई एवं श्री आशीष कुमार मौर्या, कु0 प्रियंका केशरवानी को दर्जी टेªड में टूल किट प्रदान किया गया। जनपद फतेहपुर में ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत श्री पवन कुमार, श्री कामरान मसूद, श्री आशीष कुमार विश्वकर्मा एवं श्री घनश्याम सिंह को ओडीओपी टूल किट प्रदान किया गया।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments