लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप कहते हैं कि हमारी सोच सांप्रदायिक है। हम तो सबका साथ, सबके विकास की बात करते हैं। हमारा आदर्श सर्वे भवंतु सुखिनः, सरवे संतु निरामया है। इसका सबसे आदर्श उदाहरण महाकुंभ है। इस आयोजन ने भारत की विरासत और विकास की एक अनुपम छाप दुनिया के सामने प्रस्तुत की है।
बजट पर चर्चा के दौरान सीएम ने कहा कि महाकुंभ में जाति, क्षेत्र, मत, मजहब का भेद नहीं दिखा। 100 से अधिक देशों के लोग श्रद्धा भाव के साथ आए और अभिभूत होकर गए। आपका दुष्प्रचार भी इसे टिका नहीं सका। आपकी नकारात्मक बातों पर लोगों ने विश्वास नहीं किया।
उपचुनाव को लेकर सपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि दूसरों को उपदेश देने के बजाए स्वयं इन बातों को अपने आचरण में उतारा होता तो संभवत इतनी करारी हार नहीं होती। आगे 2027 के चुनाव में भी हार झेलने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा
