Homeप्रदेशमहाकुंभ 2025 की तृतीय महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए बड़े फैसले

महाकुंभ 2025 की तृतीय महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए बड़े फैसले

नीतेश सोनी ब्यूरो/ प्रयागराज: प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में प्रयागराज महाकुंभ मेला-2025 की शीर्ष समिति की तृतीय बैठक हुई। लखनऊ में हुई बैठक में शीर्ष समिति की प्रथम एवं द्वितीय बैठक में स्वीकृत परियोजनाओं की स्थिति से अवगत कराया गया। बैठक में लगभग 385 करोड़ की 89 परियोजनाओं को अनुमोदन मिला।अनुमोदित परियोजनाओं में से उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 10, लोक निर्माण विभाग की 37 उत्तर प्रदेश जल निगम की 3, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की 12, स्वास्थ्य विभाग की 18, नगर निगम की 01, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 6 तथा प्राधिकरण की 2 परियोजनाएं सम्मिलित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments