प्रयागराज/ब्यूरो (नीतेश सोनी) 6 अक्टूबर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज भ्रमण पर आ रहे हैं मुख्यमंत्री महाकुंभ मेले की तैयारी का स्थलीय निरीक्षण करेंगे इसके बाद संत महात्माओं के साथ बैठकर महाकुंभ 2025 को लेकर चर्चा करेंगे महाकुंभ में आने वाले संत महात्मा मुख्यमंत्री के बैठक से पहले आज अखाड़ा परिषद की बैठक हुई इस बैठक में कुल आठ प्रस्ताव पास किए गए हैं जो मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाएंगे इसके साथ ही अखाड़ा परिषद का यह बैठक लगातार कल भी जारी रहेगा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी महाराज बैठक के बाद कहा कि महाकुंभ आने वाला है महाकुंभ संतों का होता है यह कोई पब्लिक स्नान नहीं है कुंभ में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं सबसे पहले संत समाज और मेला करने आए श्रद्धालु ऑन की सुरक्षा को लेकर प्रस्ताव पास किए गए हैं जिसे मुख्यमंत्री के समक्ष पहले रखा जाएगा शाही और पेशवाई दोनों उर्दू के शब्द हैं इन दोनों शब्दों को हटाकर हिंदी या फिर संस्कृत के शब्द रखे जाएंगे बहुत जल्द ही इस पर अखाड़ा परिषद निर्णय करके मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा महाकुंभ में साधु या श्रद्धालु के भेष में कोई बहरूपिया ना जाए इसके लिए आधार कार्ड की तरह ही आई कार्ड की अनिवार्यता की जाएगी आई कार्ड से हर व्यक्ति की पहचान रहेगी हर कोई सुरक्षित रहेगा प्रयागराज मेला प्राधिकरण का काम समय से चल रहा है महाकुंभ में अखाड़े का काम लेट चल रहा है लगातार बैठकर करके समय से अखाड़े का काम पूरा किया जाएगा मुख्यमंत्री के साथ बैठक में इन प्रस्तावों के अलावा और भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहे हैं जो मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाएंगे स्वच्छता, पर्यावरण, सुरक्षा, शाही और पेशवाई शब्द, आई कार्ड, फर्जी बाबा, सनातन धर्म पर बयान बाजी करने वालों, धर्म पर कुठाराघात करने वाले, महाकुंभ में दूसरे धर्म के प्रचार प्रसार करने वालों सहित कुल 8 प्रस्ताव आज पास हुए हैं जो 6 अक्टूबर के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में अखाड़ा परिषद रखेगा अखाड़ा परिषद मुख्यमंत्री से मांग करेगा की धर्म को लेकर उल्टे सीधे बयान देने वाले राजनेताओं को रोका जाए धर्म के प्रति बयान देने वालों के खिलाफ कानून बनाकर कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जाए सनातन धर्म के खिलाफ काम करने वाले बोलने वाले चाहे वह राजनेता ही क्यों ना हो ऐसे लोगों का महाकुंभ मेले में प्रवेश पूर्णत वर्जित रहेगा यह प्रस्ताव अखाड़ा परिषद के बैठक में आज पास हुआ है फिलहाल अखिल भारतीय अखाड़ा पर परिषद के बैठक का दौर जारी है कल और भी प्रस्ताव पास होंगे जो मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाएंगे।
