Homeप्रदेशमाघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्वालुओं...

माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्वालुओं के सुगम आवागमन एवं सुरक्षा कारणो से मेला क्षेत्र में आने वाले समस्त वाहनों हेतु यातायात डायवर्जन/पार्किग की व्यवस्था की गयी है

डाॅ0 राजीव नारायण मिश्र, पुलिस अधीक्षक, माघ मेला ने बताया है कि माघ मेला क्षेत्र में पंचम स्नान माघी पूर्णिमा तिथि 27.02.2021 हेतु यातायात प्रबन्ध दिनांक 27.02.2021 को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्वालुओं के सुगम आवागमन एवं सुरक्षा कारणो से मेला क्षेत्र में आने वाले समस्त वाहनों हेतु यातायात डायवर्जन/पार्किग की व्यवस्था की गयी है, जिसके अनुसार दिनांक 26.02.2021 को सुबह 10ः00 बजे से दिनांक 28.02.2021 को रात्रि 12ः00 बजे तक अथवा भीड़ समाप्ति तक संगम क्षेत्र में ’प्रशासनिक/चिकित्सीय वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का संचरण प्रतिबन्धित रहेगा।
’(क) माघ मेला में आने वाले श्रद्वालुओं के वाहन निम्न स्थानों पर निर्धारित “पार्किंग“ स्थलों पर खड़ा कर सकेगेंः-’
1. प्लाट नं0 17 पार्किग
2. पान्टून पुल वर्कशाप के समीप बनी पार्किंग
3. गल्ला मण्डी दारागंज पार्किंग
4. हेलीपैड पार्किंग
5. काली सड़क पर यातायात पुलिस लाइन के सामने व बगल में बनी पार्किंग- दो पहिया वाहनों हेतु।
6. ओल्ड जीटी कछार भूमि पार्किंग।
’(ख) मेला क्षेत्र में श्रद्वालुओं की भीड़ अधिक होने पर निम्नानुसार पार्किग प्रस्तावित हैः-’
1. मिर्जापुर-रीवा की ओर से आने वाले समस्त दो पहिया व चार पहिया वाहनों को लेप्रोसी चैराहे के बगल में नवप्रयागम पार्किग में पार्क कराया जायेगा।
2. जौनपुर-वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों को कटका तिराहे से डायवर्जन कर चीनी मील पार्किंग में पार्क कराया जायेगा।
3. कानपुर की ओर से आने वाले सीएमपी डिग्री कालेज, के0पी0 इण्टर कालेज पार्किग में पार्क कराया जायेगा।
4. लखनऊ की ओर से आने वालो वाहनों को कर्नलगंज इण्टर कालेज व बक्शी बाॅध कछार पार्किंग में पार्क कराया जायेगा।
’(ग) मेला क्षेत्र में पैदल आगमन करने वाले स्नानार्थियों व श्रद्वालुओं हेतु मार्गः-’

’1. संगम आने का पैदल मार्ग-’ संगम आने वाले श्रद्वालुओंध्स्नानार्थियोें को जी0टी0 जवाहर से प्रवेश कर काली सड़क आकर काली रैम्प से होते हुये संगम अपर मार्ग से संगम तक जा सकेंगे।
’2.संगम से वापसी का पैदल मार्ग’- संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग से होते हुये इण्टर लाॅकिग मार्ग से जगदीश रैम्प मार्ग एवं त्रिवेणी मार्ग चैराहे से वापस परेड क्षेत्र में स्थित पार्किग स्थल पहुच सकेगे।
उल्लेखनीय है कि संगम मेला क्षेत्र में जाने हेतु प्रवेश मार्ग जी0टी0 जवाहर चैराहे से एवं निकास मार्ग हर्षवर्धन चैराहे से प्रस्तावित है।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments