मानसून एक्सप्रेस में लगा ब्रेक, आषाढ़ में कड़क धूप
आषाढ़ के महीने में जेठ जैसी कड़क धूप से लोग बेहाल हो रहे हैं। पसीने ने शरीर में निचोड़ दिए हैं। शाम करीब 6:00 बजे अचानक बादलों की धमाचौकड़ी के बीच तेज हवाओं ने कुछ राहत दी।
10 जुलाई तक कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश के आसार बने हैं ।चिलचिलाती धूप से बड़ी गर्मी ने लोगों को खूब छका रखा है। सड़क भी तवे जैसी तप रही है। धूप की आंच त्वचा को धूल झुलसा रही है ।मौसमी वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम उठापटक में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार करने के लिए आतुर है ।अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान का स्तर 27.2 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा ।वही मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एच एन मिश्रा के मुताबिक मानसून पूरी तरह सक्रिय है।
मानसूनी चक्रवाती हवाओं की सुस्त गति से कहीं कहीं सूरज की चमक से तापमान बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि तापक्रम का बढ़ना तेज बारिश कराएगा। हवाओं का साथ मिला तो तेज बारिश सराबोर करेगी। 10 जुलाई तक कई भागों में तेज बारिश के आसार है। इस दौरान धूप छांव का मौसम भी बना रहेगा।
Samiksha
