Homeखेलमार्करम का शतक...द.अफ्रीका चैंपियन बनने से 69 रन दूर ,बावुमा का जज्बा

मार्करम का शतक…द.अफ्रीका चैंपियन बनने से 69 रन दूर ,बावुमा का जज्बा

लंदन। लगातार सात टेस्ट जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम इतिहास रचने की दहलीज पर पहुंच गई है। लॉर्ड्स में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले के तीसरे दिन टीम ने एडिन मार्करम (102 नाबाद) के शतक और कप्तान तेंबा बावुमा (65 नाबाद) की मदद से दो विकेट पर 213 रन बना 102 लिए हैं। 282 रन के लक्ष्य से टीम 69 रन दूर है, जबकि आठ विकेट और पूरे रन बनाकर खेल रहे हैं मार्करम दो दिन का खेल अभी बाकी है।

 

मार्करम और बावुमा तीसरे विकेट के लिए 143 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। जब मार्करम ने शतक पूरा किया तब लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बालकनी से साथी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी खड़े होकर तालियां बजाकर उनकी पारी को सराह रहे थे। फाइनल के पहले दो दिन चला विकेटों का पतझड़ तीसरे दिन थम गया। पहली पारी में 74 रन की बढ़त हासिल करने वाली गत विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में 207 रन बनाकर मजबूत चुनौती दी। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने दसवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को दो सौ पार कराया था।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments