Homeप्रदेशमा0 मंत्री जी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का लिया...

मा0 मंत्री जी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा

मा0 मंत्री जी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
24 दिसम्बर, 2020 प्रयागराज।
मा0 मंत्री जल शक्ति (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) डाॅ0 महेन्द्र सिंह गुरूवार को माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्रता से कार्य कराते हुए तैयारियों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने माघ मेले में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल के अनुपालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा, कहा कि जान है तो जहान है।

उन्होंने मेले को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यस्थायें एवं कार्यवाही समय से सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मा0 मंत्री ने मेला क्षेत्र में पाण्टुन पुलों के निर्माण कार्य, विद्युत, पानी, सड़कों पर चकर्ड प्लेट बिछाने सहित अन्य कार्यों को समय से पूरा करने के लिए कहा है। उन्होंने घाटों के बनाये जाने के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए कहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से पानी में बैरीकेटिंग कराये जाने के लिए कहा है, जिससे की कोई भी गहरे पानी में न जाये।

मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मेले के कार्य को समय से पूर्ण कराने के लिए 24 घण्टे कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 31 दिसम्बर तक मेला क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जायेगी। इसके साथ ही साथ सभी विभागों के कार्य को समय से पूर्ण करा लिया जायेगा। इससे पूर्व

मा0 मंत्री जी ने बड़े हनुमान जी का दर्शन-पूजन करते हुए माघ मेला के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष-श्रीमती रेखा सिंह, गंगापार के भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अश्विनी दूबे, काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी-श्री मृत्युंजय तिवारी, एडीएम सिटी-श्री अशोक कुमार कनौजिया, सिटी मजिस्टेªट, प्रभारी मेलाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments