मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अनाथ बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद
कोरोना के काल में अनाथ हुए बच्चों को योगी सरकार उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत हर बच्चे को 2500 रुपए प्रतिमाह देगी।
हालांकि यह योजना एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को ही मिलेगी। कोरोना से अपने माता पिता या फिर दोनों को खोने वाले बच्चों को इस योजना में शामिल किया गया है ।इसमें अभी तक 18 साल तक के बच्चे शामिल थे ।जिनके माता-पिता की कोरोना की वजह से मृत्यु हो चुकी है। योगी सरकार अनाथ हुए 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को आर्थिक रूप से मदद करेगी। साथ ही 18 से 23 वर्ष तक के अनाथ बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा और जो बच्चे विश्वविद्यालय या और संस्थानों से स्नातक कर रहे हैं। उन बच्चों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
ऐसे बच्चे भी इस योजना के तहत लाभ पा पाएंगे जिनकी माता तलाकशुदा है या फिर जिनके माता-पिता या परिवार का मुखिया जेल में है। बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और वेश्यावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों को भी इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
Samiksha
