सावधान संगम में महिलाओं के कपड़े बदलते वक्त बनाए जा रहे हैं वीडियो
गंगा स्नान के लिए हर कोई अपने परिवार के साथ संगम जाना चाहता है लेकिन अगर आप संगम घाट पर परिवार के साथ जा रहे हैं तो थोड़ी सी सावधानी भी बरतिये।
ऐसा इसलिए क्योंकि संगम तट पर कुछ अराजक तत्व स्नान करते वक्त व कपड़े बदलते समय महिलाओं और बच्चियों के वीडियो बनाने में लगे रहते हैं। कुछ इसी तरह की घटना एक परिवार की बच्चियों के साथ हुई। जिसमें पीड़ित परिवार को रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ी। संगम स्नान को गए एक परिवार की कुछ बच्चियां गंगा स्नान के बाद कपड़े बदल रही थी।
तभी एक व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना लिया ।नजर पड़ने पर परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वह व्यक्ति खुद को अधिवक्ता बताता रहा। वहीं एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि स्नान घाटों पर किसी तरह की वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। घाट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। कोई भी इस नियम का उल्लंघन करते मिला तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Samiksha
