प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरैल तट पर झाडू लगाकर मेला क्षेत्र तथा शहर में सफाई अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इस अभियान में जनप्रतिनिधियों तथा शहरियों से भी सहभागिता की अपील की। अरैल में हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले घाट पर पहुंचे और सफाई अभियान की शुरुआत की। उनके साथ उप मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, विधायकों तथा अफसरों ने भी सफाई की। इसी क्रम में सफाई कर्मियों के लिए आयोजित सम्मान में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ संपन्न हो गया लेकिन अब और सजग रहने की जरूरत है।
मेला क्षेत्र से शिविर, टेंट आदि उखड़ने लगे हैं
