Homeप्रयागराजमहाकुंभ में बने तीन विश्व कीर्तिमान 

महाकुंभ में बने तीन विश्व कीर्तिमान 

महाकुंभ नगर। महाकुंभ में बने तीन विश्व कीर्तिमान को बृहस्पतिवार को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भी मिल गया। संस्था के ज्यूरी प्रवीण पटेल ने मुख्यमंत्री को सर्टिफिकेट प्रदान किए।

 

अलग-अलग तारीखों में बने तीनों विश्व रिकॉर्ड की औपचारिक घोषणा अरैल स्थित रानी दुर्गावती पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के ज्यूरी प्रवीण पटेल ने की। प्रवीण पटेल ने बताया कि 14 फरवरी को 360 सफाई कर्मियों ने चार स्थानों पर गंगा की सफाई करके नदी स्वच्छत्ता का पहला रिकॉर्ड बनाया।

 

इसी क्रम में ज्यूरी ने घोषणा की कि 19000 सफाई कर्मियों ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का विश्व कीर्तिमान बनाया। यह रिकॉर्ड पहले भी मेला प्रशासन के पास था। कुंभ 2019 में 10180 सफाई कर्मियों ने अभियान चलाकरं स्वच्छता का रिकॉर्ड बनाया था जिसमें अब सुधार किया गया है।

 

ज्यूरी ने घोषणा की कि गंगा पंडाल में बने कैनवास पर आठ घंटे में 10102 लोगों ने हाथ का छापा लगाकर नया कीर्तिमान बनाया है। कुंभ 2019 में ही 7664 लोगों ने आठ घंटे में ही हाथ का छापा लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था जो अब टूट गया है। इनकीर्तिमानों की घोषणा के साथ प्रवीण पटेल ने मुख्यमंत्री को इनके सर्टिफिकेट प्रदान किए।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments